अररिया में चाकू से गोदा महिला का हत्या किया हुआ शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

न्यूज डेस्क अररिया: जिले के पलासी थाना क्षेत्र के चौरी पंचायत के वार्ड संख्या चार में खेत में। खाद डालने गई ग्रामीण महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। महिला की हत्या के बाद उनके शव को धान के खेत में छिपाकर रखे दिया गया। महिला बुधवार के शाम को अपने खेत में खाद डालने के लिए निकली थी। लेकिन रात में घर नहीं लौटने पर परिजनों ने जब उनकी खोजबीन शुरू की तो धान के खेत में ही छिपाकर रखा हुआ उनका शव बरामद किया गया। उनके शरीर पर चाकू से कई स्थानों पर गोदे जाने के निशान थे।महिला का शव खेत में पड़े होने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद पलासी थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

वहीं सूचना पाकर पलासी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भिजवाया। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव उनके परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। मृत महिला पलासी थाना क्षेत्र के चौरी पंचायत के वार्ड संख्या 4 निवासी प्रेम सुंदर मंडल की 30 वर्षीय पत्नी मधु देवी है।

घटना के बारे में मृतका के परिजन चंदन मंडल ने बताया कि उनका बड़ा भाई प्रेम सुंदर मंडल दूसरे प्रदेश में मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता है। जबकि उनकी भाभी मधु देवी सब्जी और अन्य कृषि उत्पाद उपजाकर उसकी बिक्री करती थी।इसी क्रम में बुधवार के शाम को वह अपने खेत में यूरिया डालने के लिए गई थी। जब रात होने के बावजूद वह घर नहीं लौटी तो उनकी खोजबीन शुरू की गई। जिसके बाद धान के खेत में चाकू से गोदा हुआ उनका शव मिला। जिसके बाद पलासी थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई और फिर पलासी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजने के उपरांत मामले की तफ्तीश में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]