अररिया में हथियार के साथ एनएच से दो गिरफ्तार, दो हुआ फरार

न्यूज़ डेस्क अररिया: अररिया की सिमराहा ओपी थाना पुलिस ने अपराध की योजना को लेकर पोठिया के पास एनएच फोरलेन सड़क के पास जमा हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। जबकि दो बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाशों में ढोलबज्जा गांव के रहने वाले मोनू ठाकुर पिता गोविंद ठाकुर और दूसरा ढोलबज्जा गांव के ही दीपक मंडल पिता शोभनाथ मंडल है। पुलिस ने गिरफ्तार युवकों के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार युवकों ने पुलिस को फरार हुए साथी के बारे में भी जानकारी दी। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

वहीं, दोनों गिरफ्तार युवकों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। मामले में सिमराहा ओपी में कांड संख्या -916/23 भादवि की धारा 399,402,25 (1- बी)ए,26/35 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज की गई है।जानकारी थानाध्यक्ष राजनंदिनी सिन्हा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *