अररिया: रानीगंज के काला बलुआ में बम विस्फोट में तीन बच्चे जख्मी, जख्मी अस्पताल में भर्ती

न्यूज़ डेस्क अररिया: अररिया जिलांतर्गत रानीगंज के काला बलुआ में दोपहर बाद बम फटने से नहर के किनारे खेल रहे तीन बच्चे जख्मी हो गए। जिन्हे इलाज के लिए रानीगंज रेफरल अस्पताल में प्राथमिक के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।नहर के किनारे बच्चे खेलने के साथ मछली पकड़ने का काम कर रहे थे।इसी क्रम में झाड़ी में छिपाकर रखा हुआ बम फट गया और उसके चपेट में बच्चे आ गए।

वहीं, घटना की सूचना पर रानीगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को इलाज के लिए रानीगंज रेफरल अस्पताल भेजा गया।घटनास्थल की जांच और विष्फोटक पदार्थ के खोजबीन के लिए फोरेंसिक साइंटिफिक लैब (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया है। पुलिस मामले की हरेक बिंदु पर जांच कर रही है।ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर बाद तीन बजे के करीब नहर के पास बच्चे खेल रहे थे।बच्चे वहां मछली मरने के लिए जमा होते हैं।नहर के पास ही झाड़ी में काले रंग का प्लास्टिक का थैला रखा हुआ था। जिसे बच्चों ने खेल खेल में हो उठा लिया। जिसके बाद वह विस्फोट कर गया। बम विष्फोट के चपेट में आए बच्चे खतरे से बाहर बताए जाते हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]