अररिया: विधायक ने द्विजदेनी हाई स्कूल में कंप्यूटर कक्ष और सीसीटीवी कैमरे का किया शुभारंभ

न्यूज डेस्क अररिया: फारबिसगंज के प्लस टू स्तरीय द्विजदेनी हाई स्कूल में विधायक विधासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी ने मंगलवार को कम्प्यूटर कक्ष और सीसीटीवी कैमरे का शुभारंभ किया। कंप्यूटर ज्ञान सहित तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कंप्यूटर उपकरणों से सुसज्जित कंप्यूटर कक्ष का शुभारंभ विधायक द्वारा किया गया।

मौके पर फारबिसगंज विधायक ने कहा कि सरकारी विधालयों में पढ़ने वाले बच्चों को कम्प्यूटर की शिक्षा मिले, इस उद्देश्य से स्थापित किया गया है। सीसीटीवी कैमरे लगाने से विधालय में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने के साथ साथ शैक्षणिक सुधार संभव होगा। विधायक श्री केसरी ने कहा सीसीटीवी कैमरे से छात्र-छात्राओं को भी लाभ मिलेगा। शिक्षक कब विधालय आते और जाते हैं इस पर भी नजर रहेगी।उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के सभी हाई स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इस मौके पर बीजेपी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनोज झा,विधालय के प्राचार्य अरूण कुमार, विकास भारती ,वृषकेतु सहित शिक्षकगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]