अररिया: सीसीटीवी कैमरा से लैस होगा पूजा पंडाल, विधि व्यवस्था में लगे वोलेंटियर को रहना होगा प्रशासनिक बैच लगाकर

न्यूज़ डेस्क अररिया: फारबिसगंज थाना क्षेत्र के पूजा समिति के सदस्यों की शुक्रवार को थानाध्यक्ष आफताब अहमद की अध्यक्षता में थाना परिसर में बैठक हुई। जिसमे थाना से निर्गत 29 लाइसेंसधारी पूजा समिति के सदस्यों ने भाग लिया। पूजा समिति सदस्यों की बैठक में फारबिसगंज नगर निकाय क्षेत्र के 15 और ग्रामीण क्षेत्र के 14 पूजा समिति के सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक में मुख्य रूप से सभी पूजा कमिटी के सदस्यों को पूजा पंडाल को सीसीटीवी से लैस रखने की हिदायत दी गई। साथ ही पंडाल में आग लगने की परिस्थिति में उससे निबटने के लिए आग पर काबू पाने के लिए प्रयाप्त मात्रा में पानी और बालू के साथ अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था रखने का निर्देश दिया गया। विधि व्यवस्था संधारण में लगने वाले पूजा समिति के वोलेंटियर को प्रशासन की ओर से दिया जाने वाले प्रशासनिक बैच लगाकर विधि व्यवस्था में रहने के साथ पूजा पंडाल में बजने वाले डीजे साउंड को कर्णप्रिय रखने को निर्देशित किया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले पूजा समिति पर कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी गई।

बैठक में मधुबनी दुर्गा पूजा कमिटी के भवेश कुमार सिंह,सुलतान पोखर पूजा समिति के करण कुमार पप्पू,पोठिया दुर्गा मंदिर के मिथिलेश कुमार यादव,मटियारी दुर्गा मंदिर के रघुनंदन कुमार मिश्रा,दुर्गा मंदिर काली मेला रोड के संजय कुमार सिंह,नया बाजार तिरसकुंड दुर्गा मंदिर के श्री प्रकाश मंडल,दुर्गा मंदिर ढोलबज्जा के अवधेश कुमार ठाकुर,दुर्गा मंदिर घिबहा के अजय कुमार डे,दुर्गा मंदिर कटहरा चौहान टोला के भूपेंद्र प्रसाद यादव,खोखा गोला हॉस्पिटल रोड दुर्गा पूजा समिति के जयंत कुमार दास,परवाहा दुर्गा मंदिर के कलानंद मंडल,चौरा परवाहा दुर्गा मंदिर के मानेंद्र सिंह उर्फ पंकज सिंह,रेलवे प्रांगण दुर्गा मंदिर के प्रवीण झा,अमहरा खमकौल दुर्गा मंदिर के सकलदेव मंडल,तिरसकुंड दुर्गा मंदिर गोलाबाड़ी के शिबू हेंब्रम,दुर्गा मंदिर अस्पताल रोड के सुभाष कुमार यादव,दुर्गा मंदिर काली मंदिर पटेल चौक के उदय शंकर देव,दुर्गा मंदिर मटियारी भट्टाबाड़ी के विनय कुमार देव,दुर्गा मंदिर गोडीहारे के विनोद कुमार, छुआपट्टी दुर्गा पूजा समिति के अर्धेन्दु शेखर,ढोलबज्जा बाबा चौक दुर्गा मंदिर के अमित कुमार साह,हरिपुर डाक दुर्गा मंदिर के हरिहर प्रसाद केशरी,पुस्तकालय रोड दुर्गा पूजा कमिटी के मूलचंद गोलछा, हाई स्कूल रोड दुर्गा मंदिर के प्रशांत प्रवीण उर्फ होली साह,बड़ा शिवालय दुर्गा पूजा समिति के संजीत कुमार साह,रमई दुर्गा मंदिर के सुरेंद्र कुमार ठाकुर,मार्केटिंग यार्ड दुर्गा पूजा समिति के विद्यासागर गुप्ता,गोदना ठाकुरबाड़ी मंदिर के सुरेश मिश्रा,दुर्गा मंदिर अमहारा के अशोक कुमार सिंह लाइसेंसधारी के अतिरिक्त मनोज जायसवाल,रमेश सिंह आदि ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]