आगजनी से बचाव को लेकर अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

गर्मी के आगमन के साथ ही आगजनी की घटना में आशातीत बढ़ोतरी होती है। आगजनी की घटना से जानमाल  की भारी क्षति होती है। इसी से बचाव को लेकर फारबिसगंज में अग्निशमन विभाग की ओर से शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और आंगनबाड़ी केन्द्रों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। अग्निशमन विभाग की ओर से आगजनी से बचाव को लेकर डेमो कर जानकारी दी गई। विभाग के कर्मचारियों ने फायर एक्सटिंग्विशर उपयोग करने के तरीकों की भी जानकारी दी गई।

मौके पर अग्निशमन विभाग के अग्निक राजू रंजन बोस, अग्निक सुरेन्द्र कुमार शर्मा, अजीत कुमार विक्रम कुमार आदि मौजूद थे। जिन्होंने डेमो के माध्यम से आगजनी से बचाव को लेकर जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]