उत्क्रमित मध्य विद्यालय राघोपुर में प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालय राघोपुर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राम राघोपुर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के अभिभावकों, गणमान्य नागरिकों एवं शिक्षकों की उपस्थिति रही।

समारोह का मुख्य उद्देश्य गणित ओलम्पियाड, मैट्रिक परीक्षा एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना था।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज की सच्ची पूंजी है और इन प्रतिभाओं ने यह सिद्ध कर दिया है कि ग्रामीण परिवेश में भी उत्कृष्टता संभव है। कार्यक्रम के दौरान पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र, ट्रॉफी एवं शैक्षिक सामग्री भेंट की गई।

समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसमें विद्यार्थियों ने गीत, कविता पाठ एवं नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक ने सभी अतिथियों एवं सहभागियों का आभार प्रकट करते हुए इस प्रकार के आयोजनों को भविष्य में भी जारी रखने की घोषणा की।

सम्मान समारोह में सिकेन्द्र प्रसाद यादव, विवेकानन्द कुमार, जिला सचिव जिला प्राथमिक शिक्षक संघ सुपौल, संजय कुमार सिंह, अध्य्क्ष ललित कुमार, महेश्वर झा, प्रधानाध्यपक विशेश्वर कुमार विमल, सुरेंद्र कुमार मंडल, मुकेश कुमार, सुशील कुमार, नेहा कुमारी, रिंकू कुमारी, विजय ठाकुर, प्रेमलता कुमारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]