एनडीए से नाराज बैद्यनाथ मेहता निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव, 19 अप्रैल को करेंगे नामांकन दाखिल, शीर्ष नेताओं पर लगाया साजिश का आरोप

न्यूज डेस्क सुपौल:

हमने पिछले एक वर्ष से सुपौल लोकसभा की समृद्धि के लिए, यहां की खुशहाली के लिए, पलायन रोकने के लिए संघर्ष किया है और जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को जान है। उक्त बातें राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव व एनडीए के बागी नेता बैद्यनाथ मेहता ने सिमराही में एक प्रेस वार्ता के दौरान कही।

दरअसल एनडीए गठबंधन को छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ने के की तैयारी कर रहे है राष्ट्रीय लोक मोर्चा दल के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव बैद्यनाथ मेहता ने शनिवार को सिमराही स्थित एक विवाह भवन में प्रेस वार्ता को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे लोकसभा चुनाव में सुपौल लोकसभा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे और 19 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने कहा कि सुपौल के जनता का जिस तरह से उन्हें समर्थन मिला है उस हिसाब से उनके पास एक ही विकल्प बचा और वो है निर्दलीय चुनाव लड़ने की। कहा कि नामांकन के बाद गांधी मैदान सुपौल में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

इस दौरान बैद्यनाथ मेहता ने किसान की समस्याओं को लेकर कहा कि हमने किसानों की खुशहाली को लेकर एक रोड मैप तैयार किया है। उन्होंने कहा कि हमने अपने सात साल बची भारतीय राजस्व सेवा की नौकरी को छोड़ा और उसके बावजूद किसी बड़ी पार्टी ने टिकट नहीं दिया, जो एक बड़ी साजिश है। कहा कि हमें सुपौल लोकसभा से उम्मीदवार न बनाना यह हमारे लिए गहरी साजिश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]