ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जन विश्वास महारैली होने का कांग्रेस का दावा

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुमन कुमार मल्लिक ने राजधानी पटना के गांधी मैदान में आयोजित महागठबंधन की जन विश्वास महारैली को अभूतपूर्व और ऐतिहासिक बतलाया। श्री मल्लिक ने कहा की इस ऐतिहासिक महारैली में भारी मात्रा में लोग उपस्थित हुए और अब तक की ये बिहार कि सबसे बड़ी रैली साबित हुई। उन्होंने रैली के सफल होने पर उपस्थित गठबंधन के सभी दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा की जन विश्वास महारैली में लाखों की संख्या में जन भागीदारी को देखकर एनडीए गठबंधन के सभी राजनीतिक दल हताश हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]