कोसी बराज का नया निर्माण करने और हाई डेम की जरूरत है: संजय झा

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

कोसी बराज पुराना हो गया है, 50 साल से ऊपर हो गया है ऐसे में अब कोसी बराज का रि स्ट्रक्चरिंग और मेट्रो फिटिंग की जरूरत है। नया सेटअप और नया बराज भी बनाया जा सकता है, यह बात जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने कहा। दरअसल अररिया से लौटने के दौरान देर शाम संजय झा छातापुर के पैनोरमा हॉस्पिटल परिसर में रुके। जहां पैनोरमा के निदेशक संजीव मिश्रा ने उनका भव्य स्वागत किया।

इस मौके पर संजय झा ने कहा कि हमलोग बात कर रहे हैं। हमलोगों ने कोसी हाई डेम की भी दिल्ली में चर्चा की है। जो नेपाल साइड में बनना है। इन सारी बातों पर हमने पहले से भी चर्चा किया है। चूंकि हाई डेम नेपाल साइड में बनना है, दिल्ली में हमने इस बात की पहले से भी चर्चा की हुई है। उस पार्ट पर भी काम चल रहा है। इन सबके बीच एक बात सामने आया है कि क्या अगर नेपाल में नहीं बनता है तो बिहार के लोग हाथ पर हाथ धर कर बैठे रहेंगे। या अपने लोगों के लिए कुछ कार्य करेंगे। इस पर कार्य चल रही है। इस दौरान संजय झा ने पैनोरमा हॉस्पिटल की खूब प्रशंसा की कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की अत्याधुनिक अस्पताल खुल जाने से गांव के लोगों को इसका फायदा मिलेगा। इस मौके पर वैद्यनाथ मेहता सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]