कोसी बराज पर यात्रियों से भरी बस कोसी नदी में गिरी, सभी यात्रियों को निकाला गया सुरक्षित

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

कोशी बराज पर यात्रियों से भरी बस देर शाम कोसी नदी में गिर गया है। जिसके बाद कोसी बराज पर अफरातफरी का आलम हो गया। बताया जा रहा है कि कोसी बराज के 36 नंबर गेट के पास डाउन स्ट्रीम में यह हादसा हुआ है। जहाँ यात्री बस ब्रेक लगाने के क्रम में अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए कोशी नदी में गिर गया है। बताया जा रहा है कि इस यात्री बस पर करीब 14 से 16 यात्री बस में सवार थे।

घटना की जानकारी मिलते ही नेपाल पुलिस घटना स्थल पर पहुंच रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया। घंटो मशक्कत के बाद बस में फंसे तमाम यात्रियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। कुछ यात्री घायल भी हुए हैं जिसे नेपाल के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इधर घटना के बाद से ही नेपाल पुलिस और जल संसाधन विभाग के अभियंता कोसी बराज पर कैम्प कर रहे हैं।
सुपौल जिले की सीमा से सटे नेपाल में अवस्थित कोशी बराज की यह घटना है। मालूम हो कि भारत सरकार द्वारा निर्मित कोशी बराज नेपाल प्रभाग में अवस्थित है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]