खेलने के दौरान जंगली फल खाने से तीन बच्चे बीमार,सदर अस्पताल में भर्ती

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

अररिया के बटुरबाड़ी गांव में खेलने के दौरान तीन बच्चों ने जंगली फल खा लिया।जिससे तीनों बच्चे बीमार हो गए। बच्चों के मुंह से झाग फेंकने लगा।जिसके बाद आनन फानन में परिजनों ने तीनों बच्चों को इलाज के लिए अररिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डा.प्रदीप कुमार और स्वास्थ्यकर्मियों ने तुरंत तीनों बच्चों इलाज करना शुरू किया। जिसके बाद बच्चे खतरे से बाहर बताए जाते हैं,लेकिन स्थिति गंभीर होने की बात कही। अस्पताल में भर्ती तीन बच्चों में चार वर्षीय बेचन कुमार शर्मा, आठ साल के अभिनंदन कुमार और छह साल के निखिल कुमार हैं।

मामले को लेकर बच्चों के परिजन ने बताया कि शुक्रवार के शाम में तीनों बच्चे बगल के मैदान में खेल रहे थे और इसी दौरान जंगली बगंडी का फल खा लिया। देर रात तीनों बच्चे अचेत अवस्था में बिछावन पर पड़े रहे और उनके मुंह से झाग निकल रहा था। जिसके बाद स्थानीय चिकित्सक से दिखाने के बाद शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]