जनता कोशी महाविद्यालय के अखिलेश कुमार को पीएच.डी. की उपाधि, क्षेत्र में खुशी की लहर

News Desk Darbhanga:

जनता कोशी महाविद्यालय, बिरौल के अतिथि सहायक प्राध्यापक अखिलेश कुमार को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा से वाणिज्य विषय में पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई है। उनके शोध का विषय “Impact of G.S.T. on Turnover of Indian Automobiles Industry: An Evaluation” रहा, जिसे उन्होंने प्रो. (डॉ.) राम लोचन मिश्रा (सेवानिवृत्त एसोसिएट प्रोफेसर, वाणिज्य विभाग, जनता कोशी महाविद्यालय, बिरौल) के मार्गदर्शन में पूरा किया।

विश्वविद्यालय ने उन्हें यह उपाधि पंजीकरण संख्या 14/2019, दिनांक 30 मार्च 2019 के अंतर्गत, मेमो संख्या PhD/5794/25 दिनांक 13 अगस्त 2025 द्वारा प्रदान की है।

दरभंगा जिले के मब्बी ओ.पी. थाना क्षेत्र के ग्राम भलनी निवासी अखिलेश कुमार, पिता सुरेश पासवान, अपने गाँव से पीएच.डी. प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बने हैं। वे वर्ष 2019 से जनता कोशी महाविद्यालय में अतिथि सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यरत हैं और अब तक दो बार राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NTA-NET) भी उत्तीर्ण कर चुके हैं।

उनकी इस सफलता पर गाँववासियों, महाविद्यालय परिवार और शिक्षा-जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी है। डॉ. कुमार ने अपनी उपलब्धि का श्रेय गुरुजनों, माता-पिता और शुभचिंतकों को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]