जूट लदे ट्रक में हाई वोल्टेज बिजली तार से लगी आग, धूं-धूं कर जल उठा ट्रक, 50 लाख का नुकसान

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया


जिले के कुर्साकांटा-कुआड़ी पीडब्ल्यूडी सड़क के शीशाबाड़ी कटफर मोड़ के समीप सोमवार की देर संध्या सड़क किनारे जूट लदी ट्रक हाई वोल्टेज तार के चपेट में आ गई। जिससे देखते ही देखते ट्रक में आग लग गई और आग ने विकराल रुप धारण कर लिया जिसके बाद ट्रक धूं धूं कर जल उठा। ट्रक का चालक और खलासी किसी तरह ट्रक से नीचे कूदकर अपनी-अपनी जान बचाया। ड्राइवर और खलासी के हल्ला करने पर ग्रामीण जमा हुए। ग्रामीणों के लाख प्रयास के बावजूद ट्रक को जलने से बचाया नहीं जा सका। ट्रक कुआड़ी निवासी व्यवसाई मो. एखलाख का बताया जाता है। इस घटना में ट्रक सहित पचास लाख से अधिक रुपये के जूट जल जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही कुआड़ी ओपी थानाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह सदलबल घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों के अथक परिश्रम के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। हालांकि बाद में मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ी भी पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *