टॉल प्लाजा पर शिविर में चालकों और ग्रामीणों की हुई नेत्र जांच

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

अररिया के हड़ियाबाड़ा टॉल प्लाजा पर सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शनिवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में टॉल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों के साथ साथ अगल बगल के ग्रामीणों का नेत्र जांच किया गया। शिविर में दो सौ से अधिक चालकों और ग्रामीणों के साथ टॉल प्लाजा के कर्मियों के आंखों का जांच किया गया। इससे पहले शिविर का शुभारंभ टॉल प्लाजा के महाप्रबंधक सुभाष चंद्र जैन ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। नेत्र रोग विशेषज्ञ के साथ साथ स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों के नेत्र की जांच कर उचित सलाह दिया।

मौके पर मौजूद टॉल प्लाजा के महाप्रबंधक सुभाष चंद्र जैन ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत एनएचएआई के निर्देशन में यह शिविर का लगाया गया। जिसमें टॉल प्लाजा से होकर गुजरने वाले ट्रक चालकों और अन्य वाहन चालकों के आंखों की जांच की गई। मायोपिया, हाइपर मेट्रोपिया सहित आंख की अन्य परेशानियों की जांच कुशल चिकित्सक डॉ अदनान सिद्दीकी और उसकी टीम के द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत एनएचएआई के निर्देशन में टॉल प्लाजा प्रबंधन कमिटी की ओर से नेत्र जांच शिविर का आयोजन कर चालकों,ग्रामीणों और टॉल प्लाजा कर्मियों के आंखों की जांच की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]