डीपीएम व बीपीएम ने जीविका दीदियों सहित ग्रामवासियों को मतदान देने के लिए किया प्रेरित कहा – पहले मतदान फिर जलपान

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सुपौल लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत जीविका पिपरा द्वारा पोषित सभी संकुल स्तरीय संघ में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसका नेतृत्व जीविका सुपौल डीपीएम् श्री विजय साहनी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक श्री कन्हैया कुमार सिंह एवं सभी संकुल स्तरीय संघ एंकर पर्सन ने किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मतदाता जागरूकता अभियान को बढ़ाबा दिया जाना है। ताकि लोकतंत्र की इस पर्व को आम आदमी ज्यादा से ज्यादा मत का प्रयोग कर मत की प्रतिशत को बढ़ाए l लोकतांत्रिक परंपराओ की मर्यादा को बनाये रखते हुए 7 मई 2024 को पहले मतदान उसके बाद जलपान की मूल मंत्र देते हुए डीपीएम श्री विजय साहनी ने स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण रखते हुए जीविका दीदियों से अपील करने को बताया गया सभी वर्ग एवं सभी जाति , धर्म के समुदायों को इस पर्व में बढ़ चढ़ के हिस्सा लेने हेतु अभियान को जोर देंने पर बल दिया गया।


जीविका पिपरा के प्रखंड परियोजना प्रबंधक श्री कन्हैया कुमार सिंह ने बताया गया कि सभी जीविका दीदी अपने घर परिवार आस पड़ोस जितने भी 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोग आपका कर्तव्य है कि 7 मई को मतदान के लिए जागरूक करे कोई भी व्यक्ति मतदान करने से वंचित नहीं रहे पंचायत के सभी वार्ड या टोला खास कर महादलित टोला में विशेष अभियान चलाने को लेकर सभी जीविका दीदियों को निर्देश दिया है इस कार्य को सुचारू रूप से जीविका दीदियों के द्वारा सभी पंचायतों में मतदाता जागरुकता अभियान चलाया भी जा रहा हैं। इस बैठक को सफल बनाने के लिए जीविका के कर्मी एवं जीविका दीदियां और ग्रामीण ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]