डी.एस इंग्लिश बोर्डिंग स्कूल में झंडोत्तोलन कर दिया तिरंगे को सलामी

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|पिपरा

पिपरा प्रखंड क्षेत्र स्तिथ डी.एस इंग्लिश बोर्डिंग स्कूल पिपरा में स्कूल निदेशक एमडी वली ने 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बड़े ही धूमधाम से समारोह आयोजित कर झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। डी.एस इंग्लिश बोर्डिंग स्कूल निदेशक एमडी वली ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा देश सन् 15 अगस्त 1947 ई. को अंग्रेजी हुकुमत से आजाद हुआ जबकी संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ तभी हम सभी अपने-अपने मौलिक अधिकार को लेकर शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर हर क्षेत्र में अपना अहम योगदान दे पाते हैं जो कही न कही राष्ट्र निर्माण में भी हमारी सहभागिता हैं।


वही 75 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को डी.एस इंग्लिश बोर्डिंग स्कूल परिसर में स्कूली बच्चों द्वारा देश भक्ति गीत पर एक से बढ़कर एक गाने पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शक दीर्घा में बैठे लोगो के मन को मोह लिया.सहित अन्य कई तरह की विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।


इस अवसर पर डी.एस इंग्लिश बोर्डिंग स्कूल के प्राचार्य लाडली अनवर,प्रबंधक चेतन वर्मा,सैफ अली खान,मुन्ना खान व सभी स्कूली छात्र-छात्राओ के साथ-साथ सभी बुद्धिजीवी लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]