डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा सम्राट विद्यालय में गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले कस सिमराही स्थित डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा सम्राट विद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के चेयरमैन महादेव मेहता तथा निदेशक अल्पना मेहता ने झंडोत्तोलन के साथ इस समारोह की शुरुआत की।

संबोधित करते हुए चेयरमैन ने कहा कि विश्व के सबसे महानतम लोकतंत्र को अक्षुण्ण रखना एवं इसकी एकता, अखंडता तथा गरिमा को बनाए रखना हम सबों का पहला कर्तव्य होना चाहिए। भारत देश के सजग नागरिक के रूप में हमें सदैव अपने देश को आगे बढ़ाने के लिए पूरे उत्साह के साथ योगदान देते रहना चाहिए।

विद्यालय के प्रशासनिक निदेशक किसलय रवि ने कहा कि अमृत महोत्सव के इस काल में छात्र-छात्राओं के बीच राष्ट्र के प्रति कर्तव्य का बोध कराने एवं शिक्षा के माध्यम से ऐसे सभी आचरण एवं मूल्यों का संचार करना ही विद्यालय का पहला लक्ष्य है।

वही परेड और गार्ड ऑनर के माध्यम से बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। इस दौरान बच्चों के द्वारा विभिन्न समकालीन एवं राष्ट्रवादी विषयों पर भाषण की प्रस्तुति हुई। राष्ट्र की एकता एवं गरिमा को परिलक्षित करते हुए एकांकी का मंचन हुआ एवं राष्ट्रभक्ति गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति हुई। बच्चों ने अपने कौशल एवं कला के माध्यम से उपस्थित दर्शकों एवं अतिथियों का मन मोहा।

कार्यक्रम का संचालन सौरभ स्वर्णकार तथा रणजीत लामा ने किया। इस मौके पर पप्पू मेहता, गौरव कुमार, मनीषा झा, सुबंती लामा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं का बहुमूल्य योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]