तीन ओपी पूर्ण थाना में उत्क्रमित, एसपी ने किया उद्घाटन

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

अररिया जिले के तीन ओपी पूर्ण थाना में उत्क्रमित हो गया। एसपी अमित रंजन ने आरएस ओपी, घुरना ओपी और बथनाहा ओपी को थाना में उत्क्रमित करते हुए समारोहपूर्वक इसका उद्घाटन किया।

बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) का ज्ञापांक 2349 दिनांक -23 फरवरी 2024 के आलोक में अररिया एसपी जिलादेश संख्या 262/2024 जारी करते हुए आरएस ओपी, बथनाहा ओपी और घुरना ओपी को पूर्ण थाना के रूप में उत्क्रमित किया गया। आरएस थाना को जहां अररिया नगर और रानीगंज थाना से खंडित किया गया। वहीं बथनाहा थाना नरपतगंज और जोगबनी तथा घुरना थाना नरपतगंज से खंडित किया गया है।

मौके पर एसपी अमित रंजन ने कहा कि आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण पाने, विधि व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा को लेकर जिले के इन तीन ओपी को थाना के रूप में उत्क्रमित किया गया है। इससे न केवल आपराधिक वारदातों को रोकने में सहूलियत होगी, बल्कि मामलों के निष्पादन में भी गति आएगी। आरएस थाना के उद्घाटन के समारोह के मौके पर जहां सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह के साथ पुलिस अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रबुद्धजन शामिल थे। वहीं बथनाहा और घुरना थाना के उद्घाटन के मौके पर फारबिसगंज एसडीपीओ खुशरू सिराज सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और समाज के प्रबुद्धजन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]