पीड़ित मानवता के कल्याणार्थ नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू करने का निर्णय ऐतिहासिक : बैद्यनाथ भगत

न्यूज डेस्क सुपौल:

पीड़ित मानवता के कल्याणार्थ नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू करने का निर्णय ऐतिहासिक है। इससे पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान में मजहबी बर्बरता से पीड़ित अल्पसंख्यक समुदाय के सम्मानजनक जीवन का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

प्रो बैद्यनाथ भगत

उक्त बातें भाजपा बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह छातापुर विधानसभा प्रभारी प्रो बैद्यनाथ भगत ने कहा। संबोधित करते हुए प्रो भगत ने कहा कि मनुष्यता को आह्लादित करने वाले इस मानवीय निर्णय हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार एवं माननीय गृहमंत्री श्री अमित साह जी का धन्यवाद। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के अंतर्गत भारत की नागरिकता प्राप्त करने जा रहे सभी भाइयों-बहनों का हार्दिक अभिनन्दन है।

मौके पर भाजपा निर्मली विधानसभा विस्तारक मनोज कुमार शर्मा, राघोपुर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष आलोक कुमार, राघोपुर उत्तरी मंडल अध्यक्ष भरत सिंह, सरायगढ़ भपटीयाही मंडल अध्यक्ष प्रभु मेहता, राघोपुर दक्षिणी मंडल महामंत्री कुमार भास्कर, बिपिन साह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]