फारबिसगंज में चला अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, पक्का निर्माण को बुलडोजर से किया ध्वस्त

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

फारबिसगंज एसडीएम शैलजा पांडेय के निर्देश पर शहर के राम मनोहर लोहिया पथ में हॉस्पिटल रोड मोड़ से ज्योति सिनेमा मोड़ तक शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। सड़क के किनारे अतिक्रमित जमीन को अतिक्रमणकारियों के चंगुल से मुक्त कराया गया। वहीं पक्का निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान का नेतृत्व नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप कुमार, राजस्व अधिकारी हिंदुजा भारती कर रही थी।

मौके पर जानकारी देते हुए नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि शहर में लगते लगातार जाम को लेकर अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि दुकानदारों के द्वारा दुकान से बाहर समान सजा कर रख दिए जाने के कारण सड़क संकरा हो गया है। जिसके कारण जाम की समस्या बन जाती है।उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त सड़क के किनारे टेंपू, ई रिक्शा आदि के खड़े होने के कारण भी जाम लगता है। जिससे भी निबटा जा रहा है।उन्होंने अतिक्रमणकारियों से जुर्माने की राशि वसूलने की भी बात कही।

मौके पर फारबिसगंज थाना से सब इंस्पेक्टर प्रीति कुमारी, नगर परिषद के कनीय अभियंता विनोद कुमार, मनोज प्रभाकर, स्वच्छता प्रभारी सूरज कुमार सोनू, टैक्स कलेक्टर के साथ भारी संख्या में नगर परिषद के कर्मचारी और पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]