फारबिसगंज में विराट शिव गुरु महोत्सव में उमड़ी हजारों की भीड़, शिव शिष्यता के जनक हरिंद्रानंद महाराज के छोटे पुत्र अभिनव आनंद उर्फ मोनू ने की शिव चर्चा

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

फारबिसगंज कॉलेज चौक के समीप खाली पड़े विशाल मैदान में रविवार को विराट शिव गुरु महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमे ने केवल अररिया जिले, बल्कि बिहार, झारखंड और नेपाल से हजारों की संख्या में उनके अनुयायियों ने भाग लिया। विराट शिव गुरु महोत्सव में शिव शिष्यता के जनक बाबा हरिंद्रानंदजी महाराज के छोटे पुत्र शिव शिष्य अभिनव आनंद उर्फ मोनू बाबू ने भाग लिया और शिव चर्चा को लेकर हजारों की भीड़ को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि शिव नाम के ही गुरु नही काम के भी गुरु हैं। उनको अपना गुरु बनाइये, जिनकी पूजा सदियों से होती आयी है। मुख्य रूप से इतना ही कहने आये हैं। फारबिसगंज में आयोजित विराट शिव गुरु महोत्सव में रांची से आये शिव शिष्य परिवार के सचिव शिव शिष्य अभिनव आनंद उर्फ मोनू बाबू ने ने महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं के विशाल भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि आध्यात्मिक जगत में चलने के लिए ज्ञान की जरूरत पड़ती है। शिव को अपना गुरु बनाने के लिए साहब श्री हरिन्द्रानंद जी द्वारा तीन सूत्र दिये गये है। पहला सूत्र है शिव आप मेरे गुरु है, आप मुझ पर दया करिए। ये मूक संवाद अपने गुरु शिव को संप्रेषित करें, दूसरा सूत्र है शिव गुरु है इसकी चर्चा करनी है उन्हें शिव को गुरु मानने के लिए प्रेरित करना है। तीसरा सूत्र है अपने शिव गुरु को अपना प्रणाम निवेदित करना है। उन्होंने कहा कि ये तीनो काम करना है, जो कही भी किये जा सकतें हैं। उन्होंने आगे अपने प्रवचन में कहा कि शिव जगत गुरु हैं। अतएव जगत का एक एक व्यक्ति चाहे तो वह शिव को अपना गुरु बना सकतें हैं। शिव का शिष्य होने के लिए किसी पारंपरिक औपचारिकता अथवा दीक्षा की आवश्यकता नही है, केवल यह विचार है कि शिव मेरे गुरु हैं। शिव की शिष्यता की स्वमेव शुरुआत करता है उसी विचार का स्थायी होना हमको आपको शिव का शिष्य बनाता है।

आयोजित विराट शिव गुरु महोत्सव में मुख्य रूप से रांची से आये शिव शिष्य परिवार के सचिव अभिनव आनंद उर्फ मोनू बाबू के अलावा पटना से आये विपिन, खगड़िया से आये अनिल, सुबोध झा, बीके सिंहा, रामनारायण शर्मा, प्रवीण सिंह, विनोद कुमार भगत,भागलपुर से आये सत्यनारायण शर्मा, सहरसा से आये सुबोध कुमार मिश्रा, बेगूसराय से आये अजय कुमार और पड़ोसी देश नेपाल से भी आये शिव गुरु भाई ने प्रवचन दिया।

आयोजित विराट शिव गुरु महोत्सव के सफलता पूर्वक आयोजन में मुख्य रूप से आयोजन समिति के स्थानीय अध्यक्ष सह नप की मुख्य पार्षद वीणा देवी, सचिव अमित सिंह, कोषाध्यक्ष निरंजन ठाकुर, उप कोषाध्यक्ष मुन्ना कुमार बहरदार, किरकिचिया पंचायत के पूर्व मुखिया परमानंद यादव, महेश साह, राजू झा, देवी लाल महतो, विश्वनाथ भगत, प्रवीण कुमार सिंह, ज्ञानेंद्र कुमार ज्ञान, डॉ एसके लाहा, सुबोध कुमार झा, विश्वनाथ प्रसाद आदि लोग लगे हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]