बड़ी खबर: केके पाठक का शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पद से इस्तीफा, जानें केके पाठक से जुड़ी अन्य बातें

न्यूज़ डेस्क:

अपनी कड़क मिजाजी व ताबड़तोड़ फैसले लेने के लिए मशहूर बिहार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक (K.K Pathak) ने मंगलवार को अपना पद छोड़ दिया है। जानकारी अनुसार इस बीच कुछ दिनों से केके पाठक छुट्टी पर थे। जिसके बाद मंगलवार को अपने कार्यालय पहुंचने के बाद उन्होंने एक पत्र लिखकर अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। जिसमें उन्होंने लिखा कि मैं अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग, बिहार पटना के पद का प्रभार स्वत: परित्याग करता हूं।

मालूम हो कि कुछ दिनों से शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के तौर पर केके पाठक ने कई ताबड़तोड़ फैसले लिए। जिसके कारण वे काफी चर्चा में भी आये थे और राजद के कई नेताओं ने उनके इस तरीके का विरोध भी किया था।

इधर कुछ दिनों से वे छुट्टी पर थे और छुट्टी पर जाने के बाद से ही उनके पद छोड़ने की अटकलें तेज हो गई थी। जानकारी अनुसार श्री पाठक 16 जनवरी तक छुट्टी पर थे, लेकिन मंगलवार को ही उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]