बीजेपी नेता सुशील मोदी को हुआ कैंसर, ट्वीट कर दी जानकारी, कहा पीएम को बता दिया है

न्यूज डेस्क पटना:

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) कैंसर से जूझ रहे हैं। उन्होंने इसकी जानकारी एक्स पर बुधवार को ट्वीट कर दी है।  सुशील मोदी ने कहा कि पीएम मोदी को बता दिया है कि मैं लोकसभा चुनाव में कुछ नहीं कर पाऊंगा।

बता दें कि ट्वीट में बीजेपी नेता सुशील मोदी ने लिखा, “पिछले 6 महीने से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं। अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है। लोकसभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊंगा। PM मोदी को सब कुछ बता दिया है, देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित।”

इधर, सुशील मोदी को कैंसर होने की बात सुनकर नेताओं ने दुःख जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]