भरगामा में खून से लथपथ महिला का मिला शव, पुलिस कर रही जांच

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया


भरगामा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर उत्तर पंचायत के वार्ड 10 स्थित श्रीदेव यादव के घर के सामने सोमवार को पुलिस ने एक महिला का खून से लथपथ शव बरामद किया। महिला सत्संग सुनकर घर वापसी कर रही थी। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से प्रहार कर उनकी हत्या कर दी। शव की पहचान रघुनाथपुर उत्तर वार्ड संख्या 10 के 70 वर्षीय जानकी देवी पति मास्टर मेहता के रूप में की गई है।

वहीं मिली जानकारी के अनुसार, मृतका जानकी देवी अपने बड़े पुत्र गणेश मेहता के घर पर काफी दिनों से रहती थी। लेकिन रविवार को जानकी देवी के छोटे पुत्र पुलकित मेहता की पत्नी अपनी सास जानकी देवी को अपने घर पर रहने के लिए ले आयी थी। बताया जाता है कि इसी बीच सोमवार को सुबह के लगभग साढ़े पांच बजे के आसपास मृतका जानकी देवी रघुनाथपुर हाट के समीप हो रहे सत्संग सुनने गई हुई थी। सत्संग को सुनकर अपने बड़े पुत्र गणेश मेहता के घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान उनकी हत्या कर दी गई है। वार्ड सदस्य प्रतिनिधि राजेंद्र यादव का कहना है कि मृतका जानकी देवी को सोमवार के सुबह को रघुनाथपुर उत्तर पंचायत के वार्ड 10 निवासी श्रीदेव यादव के घर के सामने उन्हें उनके पड़ोस के लोगों ने खून से लथपथ एवं मृत अवस्था में गिरा हुआ पाया। जिसके बाद उसके परिवार के लोगों को घटनास्थल पर बुलाया गया। तत्पश्चात परिवार के लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि लड्डू यादव को सूचना दिया। सूचना पाकर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि लड्डू यादव ने भरगामा थाना प्रभारी को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी मनीष कुमार ने एएसआई गौरी शंकर यादव व सशस्त्र बल के जवान के साथ मौके पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया। मौत के कारण का पता नहीं चल पाया। भरगामा थाना प्रभारी मनीष कुमार के अनुसार अभी मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *