भारत में घुसपैठ कर रही उज्बेकिस्तानी महिला गिरफ्तार, फर्जी भारतीय आधार कार्ड एवं उज़्बेकिस्तानी पासपोर्ट बरामद

न्यूज डेस्क मधुबनी: सीमावर्ती लौकहा बाज़ार भारत-नेपाल सीमा पर तैनात लौकहा एसएसबी 18वी बटालियन ई कम्पनी के बीआरटी टीम ने गुरुवार की सुबह क़रीब नौ बजे भारत में घुसपैठ कर रही एक उज्बेकिस्तानी महिला को गिरफ्तार किया है। एसएसबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बॉर्डर पर तैनात जवान बिरेंद्र यादव एवं उनके सहयोगी सामान्य जांच करते हुए सीमा पार से आने-जाने वालों पर नजर रख रहे थे। इतने में नेपाल की तरफ़ से एक संदिग्ध महिला को आते देख एसएसबी जवानों ने उसे पूछताछ के लिए रोका जिस पर वो महिला काफ़ी घबरा गई। तत्काल जवानों ने उक्त महिला से पूछताछ करते हुए मामले की सुचना वरीय अधिकारियों को दी।

वहीं शुरुआत में उक्त महिला ने जवानों को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन सख्ती से पूछताछ के बाद उसने अपनी पहचान बताते हुए कई अहम राज उगले।

मिली जानकारी मुताबिक उक्त महिला ने खुद को उज्बेकिस्तान की रहने वाली बताते हुए अपना नाम पच्चीस वर्षीय खुजायेवा जिलोला बताया। उसके पति का नाम आजूस एवं पिता का नाम दवलत किजी बताया। महिला ने बताया कि वो पिछ्ले तीन-चार सालों से भारत में आ-जा रही है। जिसमें दिल्ली, पुणे समेत भारत के कई महानगरों में वो पहले भी रह चुकी है। उसके पास से दिल्ली द्वारिकापुरी के पते का एक फर्जी आधार कार्ड, एक उज्बेकिस्तानी पासपोर्ट एवं विदेशी ब्रांड का सिगरेट बरामद हुआ है।

वहीं पूछताछ के दौरान महिला का रवैया असहयोगपूर्ण रहने के कारण अभी बहुत कुछ खुलासा नहीं हो पाया है जिसको लेकर खबर लिखने तक लौकहा एसएसबी कैंप में अधिकारियों द्वारा जांच प्रक्रिया जारी थी। आशंका जताई जा रही है कि उक्त महिला उज़्बेकिस्तान से श्रीलंका के रास्ते नेपाल होते हुए भारत आती-जाती थी। गुरुवार को नेपाल से एक लाइनर ने इंडो-नेपाल बॉर्डर तक लाकर उसे छोड़ा जहां से वो बॉर्डर क्रॉस कर लौकहा बस स्टैंड से बस द्वारा दिल्ली जाने वाली थी इतने में एसएसबी जवानों ने उसे दबोच लिया।

बता दें कि इससे पहले भी अंधरामठ पुलिस ने दुधैला बॉर्डर से वोजोरवा दिलदोरासून एवं सविरोवा वरयनोम नामक दो उज्बेकिस्तानी महिला को गिरफ्तार किया था। बताया जाता है कि ये महिलाएं भारत में जिस्मफरोशी के धंधे से जुड़ी हैं और इनका एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय गिरोह सक्रिय है।

बताया जाता है कि ये महिलाएं भारत में जिस्मफरोशी के धंधे से जुड़ी हैं और इनका एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय गिरोह सक्रिय है। फिल्हाल पकड़ी गई उक्त महिला को अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु लौकहा पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]