सुपौल: राघोपुर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, NH 106 के निर्माण को लेकर खाली कराया गया अतिक्रमण

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

सुपौल जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर राघोपुर में NH 106 पथ के दोनों किनारे राघोपुर ब्लॉक परिसर से लेकर मवेशी हाट तक रविवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। NH 106 सड़क के किनारे अतिक्रमित घर, दुकान एवं पक्का निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। बताया कि NH 106 सड़क के निर्माण में अतिक्रमण के कारण सड़क निर्माण करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था।

बता दें कि NH 106 सड़क निर्माण एवं आरओबी निर्माण का कार्य कई वर्षों से चल रहा है। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान का नेतृत्व एसडीएम नीरज कुमार कर रहे थे। मौके पर सीओ रश्मि प्रिया, NHAI के सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार कामत, S.I विनय सिंह सहित कई पुलिस-पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस संबंध में जानकारी देते एसडीएम नीरज कुमार ने बताया कि ये NHAI का मामला है। लोगों द्वारा भुगतान लेने के बाद भी अभी तक जमीन खाली नहीं किया गया था, जिस कारण आज अतिक्रमण को खाली कराया जा रहा है, ताकि NH 106 का निर्माण सफलतापूर्वक हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]