रोज डे पर स्कूली बच्चों ने बनाया रोज डे का श्रृंखला, पुलवामा शहीदों के तस्वीर पर गुलाब फूल देकर दी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

फारबिसगंज के तिसकुंड पंचायत के प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में धूमधाम के साथ रोज डे अर्थात गुलाब दिवस मनाया गया। मौके पर बच्चों ने स्कूल के शिक्षक और गैर शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को गुलाब का फूल देकर चरण स्पर्श करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। जिसके बाद स्कूली बच्चों ने रोज डे का श्रृंखला तैयार किया।मौके पर पुलवामा के शहीदों के तस्वीर पर गुलाब फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधान शिक्षक कुमार राजीव रंजन ने कहा कि फरवरी महीना प्रेम का महीना कहा जाता है और गुलाब प्रेम का प्रतीक है। गुलाब का फूल कोमलता व सुंदरता के लिए जाना जाता है। लाल रंग बेइंतहा प्यार, पीला रंग गहरी दोस्ती, सफेद रंग शांति का प्रतीक है। वहीं गुलाबी रंग अटूट आत्मीयता का प्रतीक है। वहीं प्रधान शिक्षक ने उपस्थित अभिभावकों से फूलों की खेती खासकर गुलाब फूल की खेती करने की अपील की। इससे बेरोजगारी की समस्या समाप्त होगी। वही अच्छी खासी आमदनी कर आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं।

कार्यक्रम में शिक्षक रिंकू कुमार पासवान ने गुलाब फूल का पत्ता टहनी पौधा इत्यादि के बारे में बच्चों को परिचय करवाया। कार्यक्रम को आंगनबाड़ी सेविका मीना टुड्डू ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर दर्जनों अभिभावक एवं सैकड़ों बच्चे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]