लूटपाट के दौरान एक सख्स को अपराधियों ने मारी गोली, मौत, परिजनों में मचा कोहराम

रिपोर्ट:अमरेश कुमार|सुपौल

सुपौल में अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। जहां लोकहा थाना क्षेत्र में बरुआरी गैस गोदाम के पास देर रात अपराधियों ने लूटपाट के दौरान एक सख्स को गोली मार दी है। गोली लगने के बाद उस सख्स की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही लोकहा पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज घटना की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान गंगापट्टी निवासी मो जहांगीर के रूप में हुई।

मृतक के परिजनों ने बताया कि मो जहांगीर परसरमा गांव में छत की ढलाई कर अपने घर गंगापट्टी वार्ड 14 वापस लौट रहे थे। इसी दौरान एक बाईक पर सवार 3 अपराधी ने मो जहांगीर को रोककर लूटपाट की घटना को अंजाम देने लगा, विरोध करने पर अपराधियों ने मो जहांगीर को गोली मार दी। गोली लगने से मो जहांगीर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। इधर घटना की जांच में पुलिस जुट गई है।


घटना की बाबत लोकहा थानाध्यक्ष आलमगीर अंसारी ने कहा घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]