वेडिंग सीजन में सोने-चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर, पहली बार फिजिकल मार्केट में सोना ₹1 लाख के पार

न्यूज डेस्क:

विवाह के मौसम की शुरुआत के साथ ही सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी अस्थिरता, डॉलर में कमजोरी, वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रस्तावित नए टैरिफ जैसे कारणों ने इन कीमती धातुओं की मांग को और बढ़ा दिया है। इसका सीधा असर भारत में भी पड़ा है, जहां लोग पारंपरिक रूप से सोना-चांदी को निवेश और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानते हैं।

सोना पहली बार ₹1 लाख के पार

सोमवार को शाम के कारोबार में सोने ने इतिहास रच दिया। देश में पहली बार फिजिकल मार्केट में 24 कैरेट (999 शुद्धता) सोना ₹1,00,116 प्रति 10 ग्राम की दर पर बिका। इसमें 3% जीएसटी भी शामिल है। इसके पहले, बिना जीएसटी के, इसकी कीमत ₹97,200 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी।

MCX और IBA के आंकड़ों में भी तेजी

22 अप्रैल की सुबह 7 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोना ₹97,352 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जो कि ₹73 की बढ़त के साथ अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है।
वहीं, इंडियन बुलियन एसोसिएशन (IBA) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹97,560 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट की कीमत ₹89,430 प्रति 10 ग्राम रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *