शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक पहुंचे सुपौल, जिले के शिक्षा महकमा में मचा हड़कंप, डायट सेंटर का किया निरीक्षण।

न्यूज़ डेस्क सुपौल: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक सुपौल जिले के पिपरा प्रखंड के बसहा पहुंचे। जहां उन्होंने बसहा में संचालित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) का निरीक्षण किया। मालूम हो कि अपर मुख्य सचिव केके पाठक के सुपौल सीमा में प्रवेश करते ही जिले की  शिक्षा महकमा में हरकम्प मच गया। वैसे आज सबेरे से ही केके पाठक के सुपौल आने की सूचना पर  सड़क किनारे के तमाम स्कूलों में काफी गहमागहमी का आलम देखा गया। कहीं कोई चूक न हो जाए इसको लेकर व्यवस्था सुदृढ़ देखी गई।स्कूलों में शिक्षको की मुस्तैदी देखी गई। हालांकि इस दौरान केके पाठक ने सिर्फ बसहा स्थित डायट सेंटर का निरीक्षण किया।

इस दौरान डायट सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षक और शिक्षिकाओं से बात चीत की। स्कूल में छात्र और शिक्षकोपस्थिती को लेकर भी उन्होंने जानकारी ली।इसके अलावा समस्याओं और सुविधाओं को लेकर भी जानकारी ली। इस दौरान केके पाठक काफी सामान्य दिखाई दे रहे थे। यही कारण है कि डायट सेंटर में उन्होंने शिक्षिकाओं  के आग्रह पर फोटो भी खिचवाया। इस दौरान उन्होंने यह भी कहते नजर आए की यह फोटो सोसल मीडिया पर देना है क्या। इस दौरान सेंटर के संचालक को कई आवश्यक निर्देश भी दिए गए इस मौके पर डीएम कौशल कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित शिक्षा विभाग के कई अधिकारी और कर्मी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]