साइबर अपराधी ने सुपौल डीएम कौशल कुमार के नाम से सोशल मीडिया पर बनाया फर्जी एकाउंट

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सुपौल डीएम कौशल कुमार के नाम से सोशल मीडिया पर किसी के द्वारा फर्जी अकाउंट बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, इसको लेकर पूरा जिला महकमा सतर्क हो गया है। जानकारी मिली है कि फर्जी अकाउंट के माध्यम से साइबर अपराधी द्वारा रुपए ट्रांसफर करने की भी मांग की जा रही है, साइबर अपराधी के द्वारा श्रीलंका के नंबर से सुपौल डीएम कौशल कुमार का फर्जी एकाउंट बनाया गया है। इस फर्जी एकाउंट पर डीएम कौशल कुमार का फोटो भी लगाया गया है, इस मामले की जानकारी खुद डीएम कौशल कुमार ने दी है। डीएम ने लोगों से इसको लेकर सावधानी बरतने की अपील की है।

इस बाबत डीएम कौशल कुमार ने कहा है कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]