सुपौल: आगलगी में दस घर सहित लाखों की संपति खाक, एक बच्चे की झुलसकर हुई मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल, पीड़ित परिवारों में मचा कोहराम

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर दक्षिण पंचायत वार्ड 10 स्थित फुलकाहा ढाला के समीप आज भीषण आगलगी की घटना हुई है। जिसमे करीब दस घर सहित लाखों की संपति जलकर खाक हो गया है। बताया जा रहा है कि इस आगलगी में एक 10 वर्षीय बालक की झुलसकर मौत हो गई है। जबकि एक अन्य बच्चा झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चला रहा है। जहां उसकी हालात गंभीर बताया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बिजली के शॉट सर्किट से पहले गणेश मुखिया के घर आग लगी जो देखते ही देखते उसके पड़ोसी सुरेंद्र मुखिया के घर को चपेट में ले लिया फिर आग फैलती गई। जबतक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया तब तक करीब दस घर सहित घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। वहीं बताया गया है कि इस भीषण आगलगी में सुरेंद्र मुखिया का 10 वर्षीय पुत्र मंतोष कुमार की झुलसकर घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। बताया गया है कि इस आगलगी में एक अन्य बालक 3 वर्षीय चंदन कुमार भी झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालात गंभीर बताया जा रहा है।

वहीं प्राप्त जानकारी अनुसार इस अगलगी में करीब 15 लाख की संपति जलकर खाक हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही किशनपुर प्रशासन की टीम स्थल पर पहुंच घटना का जायजा ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]