सुपौल: आगामी मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, जुलूस को लेकर लेना होगा लाइसेंस, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, उपद्रवियों पर रहेगी नजर

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना परिसर में शनिवार को आगामी मोहर्रम को लेकर शांति समिति की हुई बैठक। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अमित कुमार ने की। बैठक में बीडीओ सिवेश कुमार, सीओ उमा कुमारी मोजूद थे।

बैठक में त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई वहीं मोहर्रम कमेटी और अन्य प्रबुद्धजनों ने त्यौहार में निकलने वाले जुलूस का रोड मैप भी बताया और शांतिपूर्ण तरीके से तोहर बनाने का आश्वासन भी दिया।

बैठक में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा के उपद्रवियों पर पैनी नजर रहेगी साथ ही डीजे भी प्रतिबंधित है साथ ही जुलूस को लेकर लेना होगा लाइसेंस। मोहर्रम कमेटी के सदस्यों ने शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मोहर्रम का त्यौहार मनाने का निर्णय लिया। वहीं थाना अध्यक्ष ने कहा की ताजिया या सवारी अपने निर्धारित समय सीमा से निकाले। सवारी या ताजिया निकालने के दौरान ध्यान रहे की कोई उपद्रवी तत्व जुलूस में शामिल न हो सवारी या ताजिया निकालने के दौरान किसी प्रकार का वाद विवाद या झगड़ा मारपीट नहीं हो। मुहर्रम के अवसर पर कोई भी करतब स्वंय एवं दूसरे को सुरक्षित रखते हुए ही करें। त्यौहार के दौरान किसी भी स्तिथि में कानून व्यवस्था नहीं बिगाड़नी चाहिए।

इस दौरान बैठक में मोहम्मद वली उल्लाह, बुचन यादव, मोहमद जियाउर रहमान, मोहमद इमामन आलम, उदयानंद विश्वास, जगदीश विश्वास, मोहमद इरफान, अनीश अंसारी, मोहमद कलीम, मोहमद इजराइल, बैधनाथ कुमार, जेपी यादव, सतीश कुमार, मोहमद दाऊद, मोहमद खालिद, अजय कुमार, एमडी गुमाल सहित दर्जनों गण्यमान्य मोजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]