सुपौल: आग लगने से आठ परिवार के घर सहित सारा सामान जलकर राख

रिपोर्ट: राजीव मिश्रा|करजाईन

जिले के बायसी पंचायत के दहगामा वार्ड नंबर 01 में मंगलवार को दिन में अचानक आग लगने से भोला मुखिया, जुगल मुखिया, चंदन मुखिया, दुर्गानंद मुखिया, कुमार मुखिया, प्रकाश मुखिया, ओम मुखिया तथा बेनचन मुखिया का घर सहित सबकुछ जलकर राख हो गया। इस घटना में एक गाय तथा एक बाछी भी झुलसकर मर गई।

पीड़ितों ने बताया कि अचानक लगी आग ने हवा जोर होने से विकराल रूप ले लिया। शोर मचाने के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना के बाद दमकल गाड़ी भी मौके पर पहुंची। इस अग्निकांड में आठ परिवारों के घर सहित अनाज, वस्त्र, फर्नीचर, नगदी, जरूरियात कागजात सहित लाखों का सामान जल कर राख हो गया। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवारों को सांत्वना देते हुए अविलंब मुआवजे प्रदान करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]