सुपौल: एक ही रात तीन दुकानों में भीषण चोरी, दहशत में दुकानदार, घटना से अक्रोशित दर्जनों दुकानदार पहुंचे थाना

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|पिपरा

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में इन दिनों लगातार हो रही चोरी की घटना से दुकानदारों में दहशत का आलम है। ताजा मामला पिपरा थाना क्षेत्र के बेलादरा स्थित शंकर चौक का है। जहां रविवार की देर रात एक साथ तीन दुकानों में भीषण चोरी हुई है। बताया जाता है कि चोरों ने तीन दुकान के शटर का ताला तोड़कर लाखों के सामान की चोरी कर ली है। जिसके बाद शंकर चौक के तमाम दुकानदारों का पारा हाई हो गया। अक्रोशित दुकानदार करीब 25 की संख्या में थाना पहुंच गए हैं। और थानाध्यक्ष से चोरी की घटना का उदभेदन करने की मांग की है। साथ ही लगातार हो रही चोरी की घटना पर अंकुश लगाने की भी मांग की है। थाना पहुंचे पीड़ित राहुल ठाकुर सहित अन्य दुकानदारों ने बताया कि शंकरपुर चौक पर सभी दुकानदार दुकान खोलकर अपना भरण पोषण करते हैं। लेकिन चोरों के आतंक से लोग परेशान हो गए हैं। बीती रात एक साथ तीन अलग अलग दुकानों में हुई चोरी से शंकर चौक के तमाम दुकानदार दहशत में है।

मामले के संबंध में थानाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना की लिखित सूचना मिला है जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]