सुपौल: एनएच 57 पर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे चालक और खलासी

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र में एनएच 57 पर गुरुवार को एक ट्रक दुर्घटना ग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक सामान लेकर पटना से सिलीगुड़ी जा रही थी। ट्रक पर फल लदा हुआ था इसी बीच भीमपुर के समीप ट्रक असंतुलित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। दुर्घटनाग्रस्त तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर के बीचों-बीच फंस गया। जिसमे ट्रक को काफी क्षति पहुंची है।

वहीं जानकारी देते हुए ट्रक चालक ने बताया कि वे ट्रक लेकर पटना से सिल्लीगुड़ी जा रहा था इसी क्रम में NH 57 पर ट्रक का स्टेयरिंग फेल हो गया जिस कारण ट्रक डिवाइडर से टकरा के दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

बता दें कि इस घटना में चालक और उप चालक बाल बाल बच गए। दोनों को हल्की फुल्की चोट लगी है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]