सुपौल: एमडीएम में कीड़ा मिलने के बाद छात्रों ने किया हंगामा, एचएम के कहने पर फेंका गया खाना, अभिभावकों में आक्रोश

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के छातापुर प्रखंड क्षेत्र के घिवहा पंचायत वार्ड नंबर एक स्थित मध्य विद्यालय चकला मकतब में गुरुवार को मध्यान भोजन में कीड़ा मिलने के बाद छात्रों ने हंगामा किया। बताया गया है कि जब छात्र छात्राएं खाना खाने बैठे और थाली में चावल दाल पड़ोसा गया तो उसमें कीड़ा मिला। जिसके बाद छात्रों ने थाली में कीड़ा को लेकर हेडमास्टर से इसकी शिकायत की। कहा गया है कि उसके बाद हेडमास्टर ने खाना फेंकवा दिया।

हेडमास्टर ने बताया कि दाल में कीड़ा था। फिर से दाल बनाने की बात हेडमास्टर द्वारा कही गई। जिसके बाद सभी छात्रों ने खाना फेंक दिया।इधर जैसे ही एमडीएम में कीड़ा मिलने की जानकारी अभिभावको को मिली। कई अभिभावक स्कूल पहुंचकर इसका विरोध जताया।
अभिभावकों द्वारा भोजन में कीड़ा मिलने की जानकारी बीडीओ और बीइओ को भी दिया गया। नाराज अभिभावकों ने मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मौके पर मौजूद हेडमास्टर सुबोद कुमार चौरसिया ने बताया कि दाल में उड़ने वाला एक कीड़ा था, जानकारी के बाद सभी खाना को फेंकवा दिया गया है। इस बाबत छातापुर बीईओ प्रभा कुमारी ने बताया कि मामले की जांचोपरांत स्पष्टीकरण पूछा जाएगा कि खाना में साफ सफाई क्यों नहीं रखी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]