सुपौल: कटैया में सरस्वती पूजा को लेकर 108 कुमारी कन्या व महिलाओं द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा, भक्ति माहौल से गूंजा इलाका

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले क्व पिपरा प्रखंड के कटैया माहे पंचायत अन्तर्गत बथनाहा चौक स्थित माँ अम्बे शिक्षण संस्थान से बुधवार को सरस्वती पूजा को लेकर 108 कुमारी कन्या व महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली जिसके बाद माहौल भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा में शामिल कन्याएं व महिलाएं सिर पर कलश लिए हुए चल रही थीं तो आगे गाजे-बाजे की धुन पर अबीर गुलाल उड़ाते युवा थिरक रहे थे। कलश यात्रा में शामिल होने के लिए भक्तों की भीड़ ही सड़क पर उमड़ पड़ी थी। गाजे-बाजे के साथ वैदिक मंत्रों के बीच चलते हुए कलश यात्रा पूरे माहौल को भक्तिमय कर दिया था। मुख्य सड़क से गुजरते कलश यात्रा को देखने के लिए उक्त सड़क से गुजर रहे राहगीर कुछ देर के लिए अवश्य रुक जाते और कलश यात्रा के मनोरम दृश्य को अपनी आंखों में संजोने का प्रयास करते रहे। पीले परिधान में सजे श्रद्धालु के माथे पर जल भरा हुआ वास्तव में मनोरम दृश्य लग रहा था।

कलश यात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए रतौली स्थित भूतही नदी के किनारे पर पहुंची तो मां अम्बे शिक्षण संस्थान स्कूल निदेशक राजा जायसवाल ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर जल भरवाया।

इस दोरान उन्होंने बताया कि किसी भी शुभ कार्य को करने से पूर्व कलश यात्रा निकालना अति आवश्यक है। कलश यात्रा से पूर्व भगवान सूर्य की आराधना भी आवश्यक है।कलश यात्रा को सफल बनाने में श्याम सुंदर चौधरी, हरेकृष्ण चौधरी, चंद्रकिशोर चौधरी, मोहन साह सहित सैकड़ों गन्यमान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]