सुपौल: कड़ी सुरक्षा के बीच पिपरा में पैक्स चुनाव के लिए पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए 4 वहीं सदस्य ले लिए 2 ने नामांकन पर्चा दाखिल किया

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा प्रखंड कार्यालय परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पैक्स चुनाव को लेकर आज से नामांकन की शुरुआत हो गई है। नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए 4 जबकि सदस्य के लिए 2 कुल 6 नामांकन पत्र दाखिल किये गए।

जानकारी देते हुए निर्वाची पदाधिकारी (सहयोग समिति) सह बीडीओ शिवेश कुमार सिंह ने बताया प्रखंड के 13 पैक्स के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है नामांकन दाखिल करने वाले अभियार्थी की सुविधा के लिए एक हेल्प डेस्क तीन अलग-अलग पंचायतों के लिए नामांकन आवेदन प्राप्ति के लिए 3 काउंटर खोले गए हैं ताकि नामांकन के लिए आने वाले किसी भी आवेदक को कोई परेशानी न हो इसके लिए प्रखंड मुख्यालय परिसर में धारा 144 लगा दी गई है भीड़ भाड़ से निपटने के लिए मजिस्ट्रेट के साथ साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। कहा कि अभ्यर्थी के साथ एक प्रस्तावक और एक समर्थक को ही मेन गेट से अंदर आने की अनुमति दी गई है। नामांकन का समय 11 बजे से 3 बजे तक निर्धारित है।

इसी दौरान अध्यक्ष पद पर नामांकन पर्चा भरने वालों में दीनापट्टी पैक्स से कमलेश मंडल पथरा उत्तर पैक्स से रंजीत कुमार गुप्ता रतौली से रौशन कुमार सिंह नें नामांकन पर्चा भरा जबकि सदस्य पद के लिए पथरा दक्षिण पैक्स से एक और दीना पट्टी पैक्स से एक अभ्यर्थी नामांकन पत्र दाखिल किए।इस दौरान प्रत्याशियों की समर्थकों की काफी भीड़ देखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *