सुपौल: कांग्रेस चाहती है कि उसे सम्मान जनक सीटें मिले- रंजीत रंजन

न्यूज डेस्क सुपौल:

राम सबके है और इस पर राजनीति नही होनी चाहिए ये कहना है कांग्रेस की राज्य सभा सांसद और मेनीफेस्टो कमिटी की सदस्य रंजीत रंजन का जो आज कांग्रेस का आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जारी होने वाली मेनीफेस्टो से पुर्व लोगो से राय मशवारा लेने सुपौल पहुँची थी। 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेने के सवाल का जवाब देते हुए उन्होने कहा, कि राम तो सबके है और जब उनका बुलावा आयेगा वो अयोध्या जरुर जायेंगी। राम मंदीर का निर्माण देश के लिए खुशी की बात है।

वहीं उन्होने बिहार में सीटों के बटवारे को लेकर कहा कि कांग्रेस चाहती है कि उसे सम्मान जनक सींटे मिले। कांग्रेस का मानना है कि इं डि या गठबंधन में राजद, कांग्रेस, जदयू सहित सभी अन्य पार्टीयों का बेहतर तालमेल रहे और जिस पार्टी की जिस जगह पर मजबूत स्थिति है वहां से वो ही चुनाव लड़े और बिहार से ज्यादा से ज्याद सींटे मिले। राज्य सभा सांसद रंजीत रंजन ने कहा कि आने वाले समय में जल्द की इं डि या गठबंधन के संयोजक के नाम तय हो जायेंगे। सभी दल चाहती है कि काफी गंभीर लोग ही इसके संयोजक बने और जिसे पार्टी के मेन लीडर के द्वारा तय कर लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]