सुपौल के गांधी मैदान में प्रभारी मंत्री मदन सहनी ने फहराया तिरंगा

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

आज देश भर में 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा है, इसी कड़ी में सुपौल के गांधी मैदान में सुपौल के प्रभारी मंत्री मदन सहनी ने शान से तिरंगा फहराया।

इस मौके पर डीएम कौशल कुमार, एसपी शैशव यादव यादव, पिपरा विधायक रामबिलाश कामत सहित जिले के तमाम अधिकारी अधिकारी, कर्मी ,जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

झंडोतोलन के बाद अपने संबोधन में मंत्री मदन सहनी ने सरकार द्वारा चलाये जा रहे तमाम विकासात्मक कार्यों की जानकारी दी।

कहा कि सरकार द्वारा विकास को लेकर तमाम तरह के कार्य किये जा रहे हैं, हम सभी को मिलकर आपसी सहयोग, भाईचारा, साम्प्रदायिक सद्भाव, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य करना है तभी सुपौल जिला अग्रणी जिले में शुमार होगा।

इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर पुस्तक का भी बिमोचन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]