सुपौल के लौकहा मे हत्या के बाद बवाल, सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस की गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सुपौल के लौकहा थाना क्षेत्र में भारी बवाल हुआ है। दरअसल देर रात एक सख्स की अपराधियों ने लूटपाट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके विरोध में आक्रोशित लोगों ने मोहनिया में सड़क जाम कर बवाल काटा, आक्रोशित लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस की गाड़ी में तोड़ फोड़ किया। जिसके बाद तनाव व्याप्त है। आक्रोशित लोग हत्यारे की गिरफ्तारी और मुवावजे की मांग कर रहे हैं।


मालूम हो कि लौकहा थाना क्षेत्र के बरूवारी गैस गोदाम के समीप देर रात अपराधियों ने गंगा पट्टी निवासी एक राजमिस्त्री मो जहांगीर की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद इस घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। शव पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही घर पहुंचा। उसके बाद आक्रोशित लोगों ने मोहनियां पेट्रोल पम्प के समीप सड़क जाम कर हंगामा और प्रदर्शन किया है।

आक्रोशित लोग हत्यारे की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इस बीच जैसे ही जाम स्थल पर पुलिस की गाड़ी पहुंची तो आक्रोशित लोग पुलिस की गाड़ी पर टूट पड़े। लाठी डंडे से प्रहार कर पुलिस की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि हंगामे की सूचना मिलते ही सुपौल SP शैशव यादव घटना स्थल पर पहुंच गए और आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर समुचित आश्वासन देने के बाद जाम को हटा दिया है।सुपौल SP शैशव यादव ने कहा कि घटना की बारीकी से जांच की जा रही है, जल्द ही इसका उदभेदन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]