सुपौल: कोलकाता में हुए डॉक्टर की हत्या के विरोध में सुपौल स्वास्थ्य महकमा में आक्रोश, चिकित्सक और कर्मियों ने कैंडल मार्च निकालकर मृतक को दी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

कोलकाता में पिछले दिनों मेडिकल कॉलेज में हुए रेजिडेंट महिला डॉक्टर की निर्ममता पूर्वक हत्या के विरोध में आज सुपौल में आईएमए, आईडीए भाषा द्वारा सदर अस्पताल परिसर में मृतक की आत्मा की शांति के लिए श्रधांजलि सभा का आयोजन किया। जिसमे दो मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दैरान मृतक के चित्र पर पुष्प चढ़ाये गए।

जिसके बाद कैंडल मार्च निकाल कर शहर भ्रमण किया गया। जिसमे तमाम डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हुए। कैंडल मार्च सदर अस्पताल से निकलकर शहर का भ्रमण करते हुए अम्बेडकर चौक पर समाप्त हुई। जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

इस दौरान तमाम डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी हाथ मे तख्ती लिए हुए नारेवाजी कर रहे थे। जिसमे हत्यारों को फांसी दो, चिकित्सकों पर अत्याचार बंद करो आदि नारे लिखे हुए थे।

इस मौके पर सुपौल जिला आईएमए के अध्यक्ष डॉक्टर शांति भूषण ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। कोलकाता में रेजिडेंट महिला डॉक्टर की निर्ममता पूर्वक हत्या से पुरा देश स्तब्ध है और इसका सभी चिकित्सक घोर निन्दा करते हुए पश्चिम बंगाल सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग करते हैं।

साथ ही दोषियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चला कर सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। कहा कि आए दिन बिहार में भी डाक्टरों के साथ दुर्व्यवहार किए जाने, चिकित्सक के कार्यस्थल पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने की बात कही।

साथ ही अल्टीमेटम भी दिया कि इस मामले में हत्यारे की जल्द गिरफ्तारी और उन्हें जल्द सजा नहीं मिली तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

मौके पर दर्जनों स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]