सुपौल: गणपतगंज में भाड़े के मकान में रह रहे एक व्यक्ति की अर्धनग्न अवस्था मे लाश मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के गणपतगंज वार्ड नंबर 1 स्थित चन्द्रेश्वर प्रसाद गुप्ता के मकान में रविवार को भाड़े पर रह रहे एक व्यक्ति की अर्धनग्न अवस्था में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मकान में व्यक्ति के मृत होने की सूचना पड़ोस में रह रहे लोगो को सुबह में मिली जब कुछ लोग गली से गुजरे तो देखा कि उसका घर खुला हुआ है और व्यक्ति मृत अवस्था में घर मे लेता हुआ था। और मृत व्यक्ति का कपड़ा खुला हुआ था और शौच भी किया हुआ था जिससे काफी दुर्गंध भी निकल रहा था।

कमरे पड़ा मृतक लाश

वहीं सूचना मिलते ही राघोपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंच तफ्तीश में जुट गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। शव की पहचान की उसके बैंक पासबुक से की गई। बताया जा रहा है कि मृतक 45 वर्षीय रंधीर दास पिता पिलकित दास मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के हरनी गांव का निवासी था। प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक रंधीर दास एनएच 106 में नाला निर्माण में ठीकेदार के रूप में कार्य कर रहा था। वो करीब तीन साल से गणपतगंज स्थित भाड़े के मकान के एक कमरे में रहता था। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उनके परिजनों को सूचना दे दी है। और घटना की बारीकी से जांच की जा रही है। हालांकि मौत कैसे हुई किस कारण से हुई हत्या है या आत्महत्या हर बिंदु पर पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। वहीं सूचना मिलते ही वीरपुर एसडीपीओ सुरेंद्र मंडल घटना स्थल पर पहुंचे जहां बारीकी से जांच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया गया। स्थानीय लोगो ने बताया कि मृतक व्यक्ति को प्रत्येक दिन एक महिला खाना पैसे लेकर बनाकर देती थी। हालांकि पुलिस ने जब उस महिला को बुलाकर पूछताछ किया तो महिला ने बताया कि वो बीते 9 महीने से उन्हें खाना नही देती है। लोगो ने बताया कि उस महिला को शनिवार को शाम में भी उक्त व्यक्ति से बात करते हुए देखा था।

लोगो से पूछताछ करते एसडीपीओ

जानकारी देते हुए एसडीपीओ सुरेंद्र मंडल ने बताया कि यह सामान्य मौत है या हत्या या फिर आत्महत्या इस तमाम बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद जो भी मामला होगा उचित कार्यवाही की जाएगी।

मकान के बाहर लगे लोगो की भी

इधर, गणपतगंज में मकान में रह रहे व्यक्ति का लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गया है, लोग तरह तरह की बाते सोच रहे है। सबके मन मे एक ही सवाल उत्पन्न हो रहा है आखिर उक्त व्यक्ति की मौत कैसे हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]