सुपौल: गांव चलो अभियान के तहत लोगों को बताई जाएगी केंद्र की उपलब्धियां, आयोजित की गई कार्यशाला

न्यूज डेस्क सुपौल:

भाजपा गांव चलो अभियान के तहत अब प्रत्येक गांव में जाकर केंद्र सरकार की कामों की जानकारी देगे भाजपा कार्यकर्त्ता। इसके लिए बूथ स्तर के अध्यक्ष को कार्यक्रम के संयोजक का जिम्मा दिया गया है। अभियान की सफलता को लेकर शनिवार को जिले के राघोपुर दक्षिणी मंडल के धरहरा पंचायत भवन परिसर में मंडल कार्यशाला का आयोजन मंडल अध्यक्ष आलोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सभा का संचालन मंडल संयोजक विजय कुमार चौधरी और धन्यवाद ज्ञापन शिबू राम ने किया।

भाजपा सुपौल के जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव ने सम्बंधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को प्रत्येक व्यक्ति तक केंद्र सरकार के कामों की जानकारी पंहुचना है। अभियान में सभी कार्यकर्ताओं को जुटने और सफल बनाने का आह्वाहन किया।

मंडल अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि अभियान के तहत पीएम मोदी के गारंटी को जनता जनार्दन को बताना है। साथ ही जिन योग्य लाभुकों को पीएम मोदी के जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला है उन्हें लाभ दिलाना है। बैठक को लोकसभा सुपौल के मंडल संयोजक पिंटू मंडल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रो बैद्यनाथ भगत, जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह ने भी संबोधित किया।

वही कार्यशाला में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विनीता देवी, जिला मंत्री सीमा कुमारी, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष मधुमाला देवी, शक्तिकेंद्र प्रमुख रमेश मेहता, सुरेंद्र साह, रवींद्र राम, किशोर वर्मा, संतोष चौधरी, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष ऋतुराज यादव, सभी बूथ अध्यक्ष और गांव चलो अभियान के प्रवासी कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]