सुपौल: चौकीदार मो. इस्माइल की सेवानिवृत्ति पर राघोपुर थाना में सम्मान और विदाई समारोह आयोजित

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर थाना में लंबे समय तक कार्यरत देवीपुर पंचायत निवासी चौकीदार मो. इस्माइल 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में रविवार की संध्या राघोपुर थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राघोपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से जुड़े चौकीदारों ने हिस्सा लिया।

समारोह की शुरुआत थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने मो. इस्माइल को अंगवस्त्र, पाग, और फूलमाला पहनाकर सम्मानित करने से की। इसके पश्चात थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी और चौकीदारों ने बारी-बारी से उन्हें माला पहनाई और उपहार देकर विदाई दी।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने मो. इस्माइल के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा, “मो. इस्माइल ने अपने कार्यकाल में कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनकी सेवाएं अन्य चौकीदारों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।”

कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारी एसआई आरबी सिंह, अयोध्या राम, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, धर्मेंद्र सिंह, जैनेन्द्र झा, रंगीला चौधरी, चौकीदार रामकुमार, रामबिलास पासवान, सुरेश पासवान, मो. सोबरती, दिनेश पासवान, बबलू कुमार, तम्मना परवेज, महेंद्र पासवान, कपिलदेव पासवान, भिखारी पासवान समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]