सुपौल: टेंपू से गिरकर गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, परिवार में पसरा मातम

News Desk Supaul:

जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के किसान चौक के समीप शुक्रवार की रात करीब 10 बजे एक टेंपू से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है।

जानकारी अनुसार डोमी शर्मा शुक्रवार की रात टेंपू से कहीं जा रहे थे। वे टेंपू के पीछे बैठे हुए थे। इसी दौरान किसान चौक के पास अचानक टेंपू चालक द्वारा ब्रेक लगाए जाने से संतुलन बिगड़ गया और पीछे बैठे डोमी शर्मा सड़क पर गिर पड़े, जिससे उन्हें  सर में गंभीर चोटें आईं।

मृतक का फाइल फोटो

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें विराटनगर ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धरहारा पंचायत के किसान चौक निवासी डोमी शर्मा उम्र लगभग 45 वर्ष के रूप में हुई है। उनकी मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

मामले में राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने कहा कि घटना की जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]