सुपौल: ट्रेन के आगे कूदकर एक युवती ने दी जान, मृत युवती की नहीं हुई पहचान, जांच में जुटी रेल पुलिस

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सुपौल में ट्रेन के आगे कूद कर एक युवती के जान देने का मामला सामने आया है। घटना स्थल पर ही ट्रेन से कटकर युवती की मौत हो गई है। दरअसल देर शाम सहरसा से सरायगढ़ की और जा रही ट्रेन से कटकर एक युवती की मौत हो गई है। मृत युवती की पहचान अभी नहीं हुई है। मृत युवती की पहचान और जांच में रेल पुलिस जुट गई है। रेल पुलिस के एक अधिकारी ने युवती के आत्महत्या करने की पुष्टि की है। बताया गया कि स्टेशन से ट्रेन के खुलने के बाद सरायगढ़ की ओर जाने के क्रम में लोहिया चौक के समीप यह घटना घटी है।

वहीं घटना के बाद सुपौल रेलवे स्टेशन से सटे गुमटी के पास अफरातफरी का माहौल हो गया। यह घटना सुपौल स्टेशन से सटे लोहिया चौक के समीप घटी है। घटना के बाद स्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। इधर घटना के बाद रेल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]