सुपौल: ट्रेन के नीचे फंसी गर्भवती महिला यात्री, आधे घंटे रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया बाहर

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के निर्मली रेलवे स्टेशन पर आज सुबह लहेरियासराय से सहरसा जा रही मेमू ट्रेन के नीचे फंसकर एक महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल महिला ललितग्राम थाना क्षेत्र के टेंगरी निवासी सत्य नारायण कुमार की पत्नी सरिता कुमारी बताई जा रही है। घटना के बाद आरपीएफ ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब आधे घंटे तक रेस्क्यू कर उसे ट्रेन के नीचे से बाहर निकाला। निर्मली रेलवे स्टेशन से गंभीर स्थिति में घायल महिला को अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली पहुंचाया गया। घायल महिला के ससुर नंदलाल सिंह ने बताया कि उसकी पुत्रवधु 8 माह की गर्भवती है, जिसे उपचार कराने ललितग्राम से सुपौल लेकर जा रहे थे।

सरायगढ़ रेलवे स्टेशन पर सुपौल वाली ट्रेन पकड़ने की बजाय दरभंगा वाली ट्रेन में बैठ गए थे। निर्मली स्टेशन पर उतर कर पुनः सुपौल जाने वाली ट्रेन में सवार हो रहे थे। इसी बीच उसकी बहु सरिता कुमारी फिसलकर ट्रेन के नीचे गिर कर चक्के में फंस गई। हालांकी काफी मशक्कत के बाद महिला को ट्रेन के नीचे से निकाला गया। जिसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली भेज दिया गया।
जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने महिला का प्राथमिक उपचार किया गया। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद उसके गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। महिला के बाएं जांघ और कमर के कुछ हिस्से पूरी तरह से जख्मी हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]